Skip to content

हंसडीहा थाना क्षेत्र में दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल* 

*हंसडीहा थाना क्षेत्र में दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

*दीपक कुमार की रिपोर्ट*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग 133 पर पोस्ट ऑफिस के समीप दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही दोनों बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।

घायल एक युवक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरधे गांव निवासी राजकुमार केवट 36 के रूप में की गई है, जबकि दूसरे बाइक सवार को उसके स्वजन घटना के तुरंत बाद उठाकर ले गए जिससे उसकी पहचान खबर लिखें जाने तक नहीं हो पाई| घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई| सूचना मिलने के तुरंत बाद

एसआई एल बी पासवान ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक राजकुमार केवट को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट लाया,जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *