*हंसडीहा थाना क्षेत्र में महिला के साथ जीजा साला ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज*
*हंसडीहा(दुमका)*
हंसडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला के साथ देर रात्रि घर में घुसकर दो लोगो द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी है|
घटना को लेकर पीड़िता ने हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति बाहर दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए गए है| बीते दिन 25 दिसंबर 2024 की रात्रि करीब 11:30 बजे घर की दीवाल फांदकर गांव के हेमंत यादव और हेमंत के जीजा मनोज यादव मेरे घर में घुस आए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के बाद वह किसी तरह अपने घर से निकलकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी| इसके बाद 26 दिसंबर की रात्रि करीब 12:45 बजे दोनों आरोपियों से पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से प्रहार कर पड़ोसी व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया| इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मामले को लेकर हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने आज 9 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार देर शाम बताया कि घटना 25 दिसंबर 2024 की है वहीं घटना को लेकर आज 9 जनवरी 2025 को पीड़िता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
