Skip to content

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित* 

*स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित*

 

*साहिबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पिछले एक महीने के दौरान किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान जिले के उधवा, बोरियो और बरहेट प्रखंडों में टीकाकरण की स्थिति 90 प्रतिशत से कम पाए जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एमओआईसी (MOIC) को निर्देशित किया कि वे निर्धारित वैक्सीनेशन लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें, ताकि आमजन को स्वास्थ्य लाभ समय पर मिल सके।

उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिया कि एएनएम की नियुक्ति के लिए रोस्टर तैयार कर शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की जाए। इसके साथ ही सहिया की नियुक्ति के लिए सचिवालय को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो सहिया निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर संबंधित गांवों में नई सहिया की नियुक्ति की जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने सहिया को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि यह राशि उनके कार्यों की मान्यता है और इसमें किसी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बेहतर हो सके।

इस समीक्षात्मक बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, डीपीएम हीना समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *