*स्वाधार फिनक्सेस संस्था की ओर से ग्रामीण महिलाओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान चलाया*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
गोपीकांदर प्रखंड के कुंडापहाड़ी गांव में मंगलवार को स्वाधार फिनक्सेस संस्था की ओर से ग्रामीण महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वाधार फिनक्सेस के ट्रेनर भीम कुमार साह के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को बैंक खाता खोलने, बचत करने, बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आरडी एफडी खाता, फर्जी कांल, आंनलाइन फ्रांड से बचने सहित 123 पे के बारे बताकर जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रोमिला हेंब्रम, सालोमी मोहली, चांदमुनी मोहली, तालामय मोहली, धोनमुनी मोहली सहित दर्जनों महिलाए मौजूद थीं।
