*सोमवार को 118 मतदाताओं ने किया होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग*
*जिले के 101 अब्सेंटी वोटर, सीनियर सिटीजन एवं 147 अब्सेंटी वोटर पर्सन विथ डिसेबिलिटी करेंगे होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग*
*दिनांक 11.11.2024 से 13.11.2024 तक 3 दिनों में होम वोटिंग के लिए आवेदन करने वाले कुल 248 मतदाता करेंगे पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे के निदेश पर दिनांक 11.11.2024 को कुल 18 टीमों द्वारा होम वोटिंग हेतु आवेदन करने वाले मतदाताओं के घर पर पहुँचकर पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया गया एवं उन्हें एकत्रित किया गया।
जिले के 101 AVSC (अब्सेंटी वोटर सीनियर सिटीजन) एवं 147 AVPD (अब्सेंटी वोटर पर्सन विथ डिसेबिलिटी) यानि कुल 248 मतदाताओं ने होम वोटिंग हेतु आवेदन किया है।इसके लिए टीम भी गठित कर दी गयी है।11.11.24 को 18 टीम होम वोटिंग के लिए गयी है। दिनांक 12.11.24 को 17 टीम होम वोटिंग के लिए जाएंगे एवं 13.11.24 को 5 टीम होम वोटिंग के लिए जाएंगे। गठित टीम द्वारा होम वोटिंग के दौरान पूरी गोपनीयता के साथ मतदान कराया जा रहा है साथ ही निर्वाचन आयोग के सभी निदेशों का अक्षरस: पालन किया जा रहा है।
आज दिनांक 11.11.24 को 118 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
