*सेवानिवृत प्राध्यापक उदित नारायण के आवास पहुंचकर डॉ अब्दुल रईस खान ने बुके देकर नम आंखों से दी विदाई*
*रानीश्वर(दुमका)*
*ब्योरो रिपोर्ट*
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर के प्राध्यापक उदित नारायण के सेवानिवृत होने पर कांलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान ने प्राध्यापक के आवास पहुंचकर उन्हें बुके देकर नम आंखों से विदाई दी| बताते चलें कि प्रोफेसर उदित नारायण भौतिकी विभाग से
सेवानिवृत हुए हैं| इन्होने दिनांक 11/1/1999–31/7/24 तक महाविद्यालय में सफलता पूर्वक सेवा प्रदान की| महाविद्यालय परिवार ने इनके स्वस्थ शरीर की प्रार्थना की है| डॉ अब्दुल रईस खान ने प्राध्यापक उदित नारायण के पूरे परिवार की कुशल कामना व्यक्त की| पूर्व प्राचार्य ने बताया प्रोफेसर उदित नारायण ने अपने महाविद्यालय में ईमानदारी पूर्वक सेवा दी।
ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर उदित नारायण के पिता स्वर्गीय भिखन सिंह भी प्रोफेसर रह चुके थे| उदित नारायण ने महाविद्यालय के हर कठिन परिस्थिति में महाविद्यालय के साथ कठिन मेहनत कर छात्रों के विद्या अध्ययन में सफलतापूर्वक सहयोग दिया| प्रोफेसर उदित नारायण शांत प्रिय एवं कर्मठ व्यक्ति रहे,इनकी सोच जीवन में हमेशा सकारात्मक रही।
