*सिनी संस्था की ओर से ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण परियोजना को लेकर एक दिवसीय बैठक सह कार्यक्रम का आयोजन*
*गोपीकांदर(दुमका)*
प्रखंड के खरौनी बाजार पंचायत भवन परिसर में सिनी संस्था के द्वारा सोमवार को ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण परियोजना को लेकर ग्राम पंचायत के साथ एक दिवसीय बैठक सह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक ग्राम पंचायत मुखिया एनोसेंट हेंब्रम के अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में पीटीटी माध्यम से शिक्षा, शिशु सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, किशोर-किशोरी, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि विषयों पर जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिमसे मात्रिक मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर पर जागरूक किया साथ ही धात्री महिला, गर्भवती महिलाओं के निःशुल्क इलाज की जानकारी दी गई। बैठक में स्वास्थ्ता अपनाने को लेकर भी जागरूक किया गया। इस दौरान उपमुखिया संतोष मरांडी, सिनी संस्था ग्रामीण पंचायत सुपरवाइजर गोपीकांदर दीपक कुमार, मिथुन दे, सुलेखा प्रवीण, अबुल अंसारी, सीएचसी नुतुन कैथा, जेएसएलपीएस खरौनी बाजार पंचायत कोर्डिनेटर पंकज कुमार, सहिया साथी संतोषिनी हेंब्रम, सेविका नयोनी किस्कू, वार्ड सदस्य, पोषण सखी सहित ग्रामीण मौजूद थें।
