Skip to content

साहेबगंज में आज मंगलवार से हुआ आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ*

*साहेबगंज में आज मंगलवार से हुआ आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ*

*जिला के विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनों से लिया गया विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन*

*लाभार्थियों को किया गया विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित, शिविर में 544 आवेदन का त्वरित निष्पादन*

*साहेबगंज*

*ब्यूरो रिपोर्ट*

साहेबगंज जिला के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में मंगलवार को आपकी योजना -आपकी सरकार,आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ| यह कार्यक्रम आज से शुरू हो कर आगामी 15 सितंबर तक चलेगा।

आज मंगलवार को बरहेट प्रखण्ड के छुछी पंचायत, गोपालाडीह पंचायत भवन,बरहरवा प्रखण्ड के जामपुर पंचायत, महाराजपुर रा० मध्य विद्यालय भोगलपाडा, स्टाईल उ० उ०वि० बटाईल, उधवा प्रखंड में आतापुर पंचायत, मोहनपुर पंचायत, तालझारी प्रखण्ड के करणपुर पंचायत, बोरियो प्रखण्ड के विशनपुर पंचायत, मंडरो प्रखण्ड के गडरा पंचायत, पतना प्रखण्ड के छोटा रंगा पंचायत, साहेबगंज प्रखण्ड के गंगा प्रसाद पूर्व मध्य, नगर परिषद साहेबगंज, राजमहल प्रखण्ड गुनीहारी, घाटजमनी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।

आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को आच्छादित करना। सरकार द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजना से लोग लाभान्वित हों, ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी हो और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो।

ज़िले के पशुपालक एवं किसान संबंधित योजना के तहत लाभान्वित हो, उन्हें केसीसी का पूरा लाभ मिले, जमीन रसीद से संबंधित मामलों का निपटारा हो, जिले के असंगठित मजदूरों का निबंधन हो सके कि वह गांव में ही काम कर सकें।

इसके अलावा सरकार और जिला प्रशासन संकल्पित है की ग्रामीण स्तर की समस्याओं का निपटारा ससमय हो सके और गांव की स्थिति बेहतर हो सके ग्रामीणों की स्थिति बेहतर हो सके इसी के मद्देनजर कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारियों एवं जनता के बीच की दूरी मिटेगी। लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी और वह योजना अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे जिससे आगे उन्हें कई लाभ मिलेगी।

जिला प्रशासन जनता के हितों के कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है एवं जनता की समस्या का निपटारा करने एवं उन्हें योजनाओं का लाभ देने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।
आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के जरिए आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही इसके तहत झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नये ग्रीन राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के लिए आवेदनॉ, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन समेत अन्य योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जांच के बाद दिया जायेगा।

आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत आज जिला के विभिन्न शिविरों में अपराह्न 05:40 तक विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 45409 आवेदनों का ऑनलाइन किया गया। जिसमें अन्य फॉर्म 6493, अबुआ आवास योजना कुल 28809, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना कुल 779, आधार कार्ड संशोधन कुल 152, आय प्रमाण पत्र कुल 39, आय प्रमाण पत्र में संशोधन कुल 06, आयुष्मान कार्ड का वितरण कुल 554, आवासीय प्रमाण पत्र कुल 37, कंबल वितरण कुल 07, जाति प्रमाण पत्र कुल 61, धोती साड़ी लूंगी वितरण कुल 2645, बिजली बिल में संबंधित शिकायत कुल 12, राशन कार्ड में संशोधन कुल 571, वृद्धा पेंशन कुल 26, विकलांगता पेंशन कुल 23, विधवा पेंशन कुल 962, सर्वजन पेंशन योजना कुल 3161, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित कुल 1091, मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधित 01, राजस्व अभिलेख में संशोधन 04,आवेदनों का ऑनलाइन किया गया। जिसमें 544 आवेदन को त्वरित निष्पादित किया गया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *