Skip to content

साहेबगंज जिला में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उपायुक्त ने किया दियारा क्षेत्र का निरीक्षण* 

*साहेबगंज जिला में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उपायुक्त ने किया दियारा क्षेत्र का निरीक्षण*

 

*उपायुक्त की ग्रामीणों से अपील, जल्द से जल्द दियारा क्षेत्र को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर शरण ले*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

साहेबगंज जिला में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार को उपायुक्त ने दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने बताया कि कोशी नदी से 6,81,639 लाख क्यूसेक जलश्रय किया जाएगा जिससे गंगा नदी में तीव्र गति से जलस्तर बढ़ेगा। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए

जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त ने साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत छोटा रामपुर दियारा, कारगिल दियारा, हरिप्रसाद का निरीक्षण किया।

 

उपायुक्त ने निरीक्षण क्रम में दियारा क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी ली एवं गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं कोशी नदी से जलश्रय से अवगत कराया| उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि जल्द से जल्द दियारा क्षेत्र को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर शरण ले। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ राहत के लिए हर समय तत्पर हैं, जिला प्रशासन के द्वारा दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बोट की व्यवस्था की गई है एवं दियारा के ग्रामीण को लाकर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत शिविर में शरण दिया जाएगा।

दियारा क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त समेत वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग,अपर समाहर्ता गौतम भगत मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *