Skip to content

साहिबगंज में चौकीदार नियुक्ति को लेकर शारीरिक जांच व दौड़ आज से शुरू, पहले दिन 102 अभ्यर्थी सफल* 

*साहिबगंज में चौकीदार नियुक्ति को लेकर शारीरिक जांच व दौड़ आज से शुरू, पहले दिन 102 अभ्यर्थी सफल*

 

*साहिबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व दौड़ आज सोमवार से साहिबगंज के सिदो-कान्हू स्टेडियम में शुरू हुई| इसमें लिखित परीक्षा में सफल कुल 946 अभ्यर्थी भाग लेंगे| आज पहले दिन दौड़ में 226 अभ्यार्थियों ने भाग लिया, जिनका शारीरिक जांच, दौड़ व साइकिल चलाने की परीक्षण किया गया| इनमें 102 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे| दौड़ 12 अप्रैल तक चलेगी| शारीरिक दक्षता परीक्षा जांच समिति में अपर समाहर्ता साहिबगंज गौतम कुमार भगत, साहिबगंज एसडीओ अमर जॉन आईंद, राजमहल एसडीओ सदानंद महतो, जिला नियोजन पदाधिकारी, डीएसपी व श्रम अधीक्षक धीरेन्द्र नाथ महतो शामिल हैं| शारीरिक जांच व दौड़ की प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से कराई गई| इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई|

 

रौल नंबर के आधार पर एक बार में 30-30 अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया| अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी थी| इसके लिए 20 अंक निधार्रित है| जिन अभ्यर्थियों ने 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी की उन्हें 10 अंक मिले, जबकि जिन अभ्यर्थियों 6 मिनट के बाद दौड़ पूरी की उन्हें डिसक्वालिफाई किया गया| जरूरी दस्तावेज के सत्यापन के बाद ऊंचाई का परीक्षण किया गया| इसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए अंदर स्टेडियम में प्रवेश कराया गया| दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का साइकिल चलाने का परीक्षण भी कराया गया|

दौड़ के क्रम में एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया था| गृह रक्षक पप्पू मरांडी ने कंधे पर लाकर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे होश में लाया| शारीरिक परीक्षण के समय सभी पदाधिकारी, प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस बल के जवान अपने कार्य के प्रति मुस्तैद दिखे| इस दौरान उपायुक्त हेमंत सती स्वयं उपस्थित थे और समय-समय पर पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे| प्रथम दिन के शारीरिक प्रशिक्षण के बाद सभी कागजातों वीडियो फुटेज को बक्से में सील करा कर जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया| मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *