Skip to content

सावन के दूसरे दिन मंगलवार को फौजदारी दरबार बासुकीनाथ धाम में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु*

*सावन के दूसरे दिन मंगलवार को फौजदारी दरबार बासुकीनाथ धाम में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु*

 

*केसरिया वस्त्र धारण किए बोल बम एवं हर- हर महादेव का नारा लगाते हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से केसरियामय हुआ शिवधाम*

 

*बासुकीनाथ(दुमका)*

 

*बासुकीनाथ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थान बाबा बासुकीनाथ धाम में भगवान शिव पर जलार्पण करने के लिए आज दूसरे दिन भी सोमवार जैसी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

बताते चलें कि सावन की पहली सोमवारी को जिस तरह बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची थी ठीक उसी तरह मंगलवार को भी शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा|

भोले बाबा के भक्तों की भीड़ देख दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे,उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा रात्रि में बासुकीनाथ मंदिर कंट्रोल रूम में बैठकर लगातार सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र के विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।

 

बताते चलें कि मंगलवार को बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आगमन सोमवार से भी अधिक होता हैं जिसको लेकर प्रशासन भी भक्तों को सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराने के लिए मुस्तैद रहती है।

उपायुक्त दुमका के अनुसार पूरे मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ हाई डेफिनेशन कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि कहीं से भी सुरक्षा में चूक नहीं हो। सोमवार के ही तर्ज पर मंगलवार को भी तीन बजे सुबह सरकारी पूजा के बाद बाबा बासुकीनाथ मंदिर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोला गया उसके बाद भोले नाथ का जयकारा लगाते हुए भक्तों ने अरघा के माध्यम से जलार्पण किया। बताते चलें कि मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक तकरीबन चालीस हजार तीन सौ श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर लिया था वहीं विभिन्न माध्यमों से कुल 11,19,000 रुपए प्राप्त हुए।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *