Skip to content

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारा पलासी की ओर से द्वादसी तिथि पर भव्य मेला का अयोजन* 

*सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारा पलासी की ओर से द्वादसी तिथि पर भव्य मेला का अयोजन*

 

*देर शाम गाजे बाजे के साथ किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारा पलासी की ओर से सोमवार द्वादसी तिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति भव्य मेला का अयोजन किया गया। देर शाम गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

समिति के सदस्यो ने बताया कि इसके पूर्व महानवमी पर हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया और श्रध्दा पूर्वक 108 कुंवारी कन्या को भोजन कराया गया। महादशमी पर माता को पुष्पांजलि अर्पित की गई और कलश विसर्जन किया गया। एकादशी पर बनारस से आए रामलीला दल द्वारा रामलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया| द्वादशी पर भव्य मेला का अयोजन किया गया, जिसमें आस पास 20- 25 गांव के श्रद्धालु मेला का आनंद उठाते नजर आए। बारा मेला की विशेषता यह है कि ग्राम वासी साल भर के जरूरत का सामान मेले से खरीददारी करते हैं|

द्वादशी तिथि में मेला का मुख्य आकर्षण का केन्द्र ढाक नृत्य होता है जो देखने लायक होता है। ढाक नृत्य देखने का आनंद मेला आने वाले हर श्रद्धालु जरूर उठाते हैं। बारा पलासी मेला के समापन पर प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रही। जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर शांति पूर्ण ढंग से प्रतिमा विसर्जन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रेम कुमार साह ,सुरेश भालोटिया, गोकुल बिहारी सेन ,गुलाब राय, तुषार कांत कुंवर, रामेश्वर प्रसाद मांझी,सुभाष राय, संजीव चौधरी,राजकुमार मंडल पटु सेन आदि अनेकों सदस्य शमिल थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *