Skip to content

साइबर अपराध पर दुमका पुलिस की बड़ी चोट; रामगढ़ निवासी घनश्याम मंडल व उसको पनाह देने वाले कनीय अभियंता रंजीत मंडल गिरफ्तार* 

*साइबर अपराध पर दुमका पुलिस की बड़ी चोट; रामगढ़ निवासी घनश्याम मंडल व उसको पनाह देने वाले कनीय अभियंता रंजीत मंडल गिरफ्तार*

 

*प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी,चार अन्य युवकों को भी हिरासत में ले की जा रही पूछताछ*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*

 

साइबर अपराध का गढ़ बन चुके रामगढ़ थाना क्षेत्र से अब शायद जल्द ही साइबर अपराधियों का खात्मा होने वाला है। दुमका में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी डाक्टर सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाकर पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से साइबर आतंक के आका माने जाने वाले रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह गांव निवासी घनश्याम मंडल एवं घनश्याम मंडल को पनाह देने वाले उसके सगे मामा पेशे से मनरेगा के कनीय अभियंता रंजीत मंडल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पकड़े गए दोनों की निशानदेही पर पुलिस के कई अधिकारियों के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार की शाम को रामगढ़ बाजार से भी पुलिस ने आमपाड़ा, लावरती आदि गांवों के चार युवकों को रामगढ़ बाजार से हिरासत में लिया है। इन चारो से भी पुलिस पुछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस या प्रशासन का कोई भी अधिकारी उक्त मामलों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो पुलिस की बढ़ती दबिश से साइबर अपराध में संलिप्त दामोडीह, आमपाड़ा व रामगढ़ मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों के युवा अंडर ग्राउंड हो गए है| समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *