*सांसद नलिन सोरेन ने किया दो सौ दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच ट्राई साइकिल सहित अन्य सहयोगी उपकरणों का वितरण*
*शिकारीपाड़ा(दुमका)*
*रिपोर्ट – सियाराम शरण सिंह*
समाज कल्याण एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान शनिवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में दुमका सांसद नलिन सोरेन ने दो सौ दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच ट्राई साइकिल सहित अन्य सहयोगी उपकरणों का वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि आज वैसे व्यक्तियों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है जिनका रजिस्ट्रेशन जनवरी 2025 में किया गया था| इसके पीछे सरकार की मंशा है कि सभी दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक अपने हक और अधिकार के लिए कहीं भी सुगमता पूर्वक पहुंचकर लाभ उठा सके| उसी के तहत इस प्रकार के उपकरण का वितरण किया जा रहा है| यह जिला के प्रत्येक प्रखंड में किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम ने भी संबोधित करते हुए योजना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला| कार्यक्रम में अंचल अधिकारी शिकारीपाड़ा कपिल देव ठाकुर, प्रभुनाथ हांसदा के साथ संजीव कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बताते चलें कि कड़ी धूप में भी लाभुक खुले मैदान में धूप की परवाह किए बिना अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। वितरण कार्यक्रम के पश्चात सांसद अपने आवास के लिए प्रस्थान कर गए।
