Skip to content

*सर्वर डाउन रहने के कारण तीसरे दिन भी मंईयां सम्मान योजना से जुड़ने के लिए परेशान दिखी महिलाएं* 

*सर्वर डाउन रहने के कारण तीसरे दिन भी मंईयां सम्मान योजना से जुड़ने के लिए परेशान दिखी महिलाएं*

 

*अब 15 अगस्त तक योग्य लाभुक दे सकती है योजना के लिए आवेदन, मुख्यमंत्री सचिवालय ने जारी किया आदेश*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं का आवेदन ऑनलाइन करने के लिए शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी 22 पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है| सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम 3 अगस्त 2024 से प्रारंभ हुआ है और 10 अगस्त 2024 तक चलाया जाना है, लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण तीन दिनों के दौरान प्रखंड अंतर्गत अभी तक मात्र 63 आवेदन का ही ऑनलाइन इंट्री किया जा सका है। जबकि तीन दिन के अंदर 22 पंचायत में कल 6906 आवेदन पेंडिंग पड़े हैं।

सोमवार को प्रखंड के सात पंचायत में मात्र 10 आवेदन ही ऑनलाइन हो सके, शेष 15 पंचायत में शून्य प्रतिवेदन रहा। जिसमें सोमवार को बाकीजोर पंचायत में एक, बरमसिया में एक,जामुगड़िया पंचायत में तीन, पिनर गढ़िया पंचायत में दो, सरस डगाल पंचायत में एक, शिकारीपाड़ा पंचायत में एक एवं सोना ढाब पंचायत में एक आवेदन की ही ऑनलाइन इंट्री हो सकी है। बताते चलें कि सर्वर डाउन रहने की समस्या को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए आवेदन की तिथि 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी आदेश के अनुसार अब 15 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे| जारी आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त के बाद भी योग्य लाभुक आवेदन कर सकेंगे, किसी भी योग्य लाभुक को योजना से जोड़ने का कार्य 15 अगस्त के बाद भी किया जाएगा।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *