Skip to content

सरैयाहाट में एमपी सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस एवं झामुमो पर किया जमकर प्रहार* 

*सरैयाहाट में एमपी सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस एवं झामुमो पर किया जमकर प्रहार*

 

*बोले – जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस गठबंधन सरकार धारा 370 फिर से लागू करने पर उतारू,उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी*

 

*झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए थे अभी बेल पर है,फिर लोगों से वोट मांग रहे, उन्हें शर्म भी नही आ रही – मोहन यादव*

 

*सरैयाहाट(दुमका)*

 

*दीपक कुमार की रिपोर्ट*

 

सरैयाहाट प्रखण्ड के चंपागढ़ मैदान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पोड़ैयाहाट से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ सिंह के पक्ष में जन सभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे।जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश कांग्रेस और हेमंत सोरेन पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्षों में इन लोगो की सरकार ने कुछ नही किया|

जब अयोध्या में राम लल्ला स्थापित हो रहे थे तब सभी लोग हंस रहे थे| अब कृष्ण जी भी मुस्कुराएंगे। विपक्ष के लोग एक साथ जुट कर इस प्रदेश को लूटने का प्लान फिर से बना रहे है| लेकिन जनता इनकी मंशा को पूरा नही होने देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम सब को दिख रहा है| अब हमारे देश को जो भी आंख दिखायेगा उसके घर पर जाकर जबाब देने की ताकत नरेंद्र मोदी रखते है|

आज कांग्रेस और कश्मीर की सरकार धारा 370 फिर से लागू करने पर उतारू है, लेकिन उन्हें पता नही है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हुए जो उनकी मंशा कभी पूरा नही होने देंगे| कश्मीर इस देश का अंग है। वही एमपी सीएम ने कहा कि आज झारखंड में चोरों की जमात इकठ्ठा हो गई है| पीएम नरेंद्र मोदी का एक ही संकल्प है न खाता हूँ न खाने दूँगा|

इसलिए तो जो भी चोरी करता है उसका स्थान जेल है| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जेल गए अभी बेल पर है और फिर लोगों के पास आकर वोट मांग रहे है| उन्हें शर्म भी नही आ रही है।इस बार डबल इंजन की सरकार बनेगी, आने वाले समय में भाजपा सपनो का झारखंड बनाने का काम करेगी।

https://emtvlive.in/in

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *