Skip to content

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में जहरीले सांप के डंसने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत* 

*सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में जहरीले सांप के डंसने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत*

 

*सरैयाहाट(दुमका)*

 

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरका पाथर पंचायत के पथरिया गांव में जहरीले सांप के डंसने से स्वर्गीय पीताम्बर सिंह की 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पथरिया गांव में स्वर्गीय पीतांबर सिंह के घर में छठ पर्व को लेकर खुशी का माहौल था इसी दौरान बुधवार की देर शाम पीतांबर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री पुतुल कुमारी घर में खरना प्रसाद ग्रहण करने के बाद घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक जहरीले करैत सांप ने डस लिया।

 

घटना के बाद परिजनों ने पुतुल को गांव स्थित एक मंदिर में ले गए, जहां उसे निर पिलाया गया| उसके बाद स्थिति बिगड़ती देख किशोरी को बेहतर इलाज के लिए सरैयाहाट स्थित मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया| घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

परिजनों ने बताया कि मृतका के पिता पीतांबर सिंह का पूर्व में ही निधन हो गया था| मृतका पुतुल कुमारी पांच बहन में सबसे छोटी थी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *