*समाहरणालय सभागार में मनाया गया Together for a Better Internet”थीम पर आधारित “Safer Internet Day”*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निदेश के आलोक में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में ” Together for a Better Internet” थीम पर आधारित “Safer Internet Day” मनाया गया। उक्त कार्यशाला का आयोजन एनआईसी, दुमका के द्वारा आम नागरिकों, विद्यार्थियों, कार्यालय पदाधिकारियों/कर्मियों तथा बच्चे, महिला एवं युवा को शिक्षित करने, साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने, प्रमुख साइबर खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इन खतरों से बचाव के तरीकों के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के निमित्त किया गया। उपरोक्त कार्यशाला में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, JSLPS एवं समाहरणालय के पदाधिकारी/कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर सेल तथा उनके पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न Case Studies का उदाहरण देते हुए साइबर खतरों तथा उसके बचाव के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
साथ ही भारतीय स्टेट बैंक, दुमका के मुख्य प्रबंधक के द्वारा Banking Transactions से संबंधित साइबर खतरों के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा PPT के माध्यम से Phishing, Vishing, Ransomware, Financial Fraud, Digital Arrest आदि के विषय में विस्तार से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। साथ ही जिले के अन्य तकनीकी पदाधिकारियों यथा- सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर, डीपीओ, यूआईडी, जिला प्रबंधक, सीएससी के द्वारा साइबर खतरों से सुरक्षा के विभिन्न पहलूओं के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला के अन्त में उप-विकास आयुक्त, दुमका द्वारा सभी पदाधिकारियों/प्रतिभागियों को निदेशित किया गया कि वे कार्यशाला में प्राप्त जानकारियों से अपने सहयोगी कर्मी, आम नागरिकों विशेषकर महिलाएँ एवं बच्चे को अवगत करावें तथा उन्हें साइबर खतरों तथा उससे बचाव के संबंध में जागरूक करें।
उपर्युक्त कार्यशाला जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों/पंचायत भवनों के साथ-साथ जिला/प्रखंड स्तरीय विद्यालयों/तकनीकी संस्थानों में भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर आम नागरिक, जन-प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं सरकारी कर्मी सम्मिलित हुए।
