Skip to content

सभी कृषक मित्र मिलेट उत्पादक किसानों का मिलेट मिशन योजना में कराएं रजिस्ट्रेशन — बीएओ* 

*सभी कृषक मित्र मिलेट उत्पादक किसानों का मिलेट मिशन योजना में कराएं रजिस्ट्रेशन — बीएओ*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशिष रंजन ने रामगढ़ प्रखंड के सभी कृषक मित्रों को अपने अपने क्षेत्र के उन किसानों का रजिस्ट्रेशन मिलेट मिशन योजना में कराने का निर्देश दिया है जिन किसानों ने मोटे अनाज अर्थात श्री अन्न की खेती की है। आशीष रंजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार मोटे अन्य की खेती तथा उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए मिलेट मिशन योजना की शुरुआत की गई है‌। मिलेट मिशन योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मोटे अन्न की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संबंधित किसानों का रजिस्ट्रेशन प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से होगा।किसान स्वयं भी प्रज्ञा केंद्र जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बीटीएम अवधेश कुमार के अनुसार मोटे अनाजों की खेती के लिए प्रति एकड़ तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। रामगढ़ प्रखंड में इस वर्ष कृषि तकनीक प्रबंधन अधिकरण के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी किसानों को रागी सहित अन्य मोटे अनाजों की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराया है। इसके अलावा मोटे अनाज में शुमार मक्के की खेती किसान स्वयं के प्रयास से बड़े पैमाने पर करते हैं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *