Skip to content

सबसे बड़ी खबर : गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली कर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से की झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील।

*गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली कर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से की झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील…..*


*रामगढ़ (दुमका)*

आज दुमका लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत भतुरिया ए पंचायत, लतभेरवा पंचायत के विभिन्न गांवों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

मौके पर सभी गांवों में पार्टी का झंडा लगाकर महागठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में जनसंपर्क कर लोगों से आगामी 01 जून 2024 को झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

दुमका लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रतिदिन पार्टी के निर्देश पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है।


आयोजित जनसम्पर्क रैली में मुख्य रूप से सेलस चोड़े, झामुमो कार्यकर्ता सह भातुरिया ए पंचायत के झामुमो साथी  और लतभेरवा पंचायत सहित अन्य झामुमो सर्मथक महिला व पुरूष मौजूद रहे।
          सेलस चोड़े
        झामुमो सदस्य
रामगढ़, जामा विधानसभा, दुमका

https://emtvlive.in/

Join our EM TV LIVE Team

For any Inquiry

E-mail : emtvlives@gmail.com

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *