Skip to content

सड़क सुरक्षा को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय तालाब साहेबगंज की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली* 

*सड़क सुरक्षा को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय तालाब साहेबगंज की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप के नेतृत्व में राजकीय मध्य विद्यालय तालाब साहेबगंज की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।

 

अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा सड़क सुरक्षा मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको लेकर जानकारी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि हमारे समाज में हर रोज हजारों लोग यातायात के दौरान दुर्घटना के शिकार होते है।

जिनसे कई लोगों की जान चली जाती है| सङक सुरक्षा के लिए नियमित नियम बनाए गए है। जिनका पालन करके सड़कों पर होने वाली दुर्घटना को रोका या कम किया जा सकता है।

 

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, रोड इंजिनर एनालिस्ट अनुज प्राशर, आईटी सहायक राजहंस एवं अन्य अध्यापक/अध्यापिका गण एवं छात्र छात्राएं मोजूद रहे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *