*सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने में बाइक सवार एवं 6 वर्षीय बच्चे सहित तीन घायल*
*जरमुंडी(दुमका)*
*जरमुंडी ब्यूरो की रिपोर्ट*
बासुकीनाथ देवघर मुख्य मार्ग पर मोदी मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक बच्चा सहित दो बाइक सवार घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक में सवार दो व्यक्ति बासुकीनाथ की ओर से जरमुंडी की तरफ जा रहे थे| मोदी मोड़ के समीप अचानक सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित हो गयी और सवार बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े| साथ ही बच्चे को भी गंभीर चोट लग गई।
घायल दोनों व्यक्ति 47 वर्षीय सुरेन्द्र टुडू एवं 56 वर्षीय बैजूलाल टुडू जरमुंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बताए जा रहे हैं जबकि 6 वर्षीय बच्चे की पहचान गुलशन दास पिता स्वर्गीय गौतम दास के रूप में हुई जो अपने मदनपुर स्थित अपने मामा घर में रहता है और अचानक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था कि दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय राहुल कुमार, रजनीश कुमार,अजय दास एवं अन्य के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी जरमुंडी पहुंचाया गया जहां डॉ महेश मिश्रा एवं ड्रेसर आनंद रजक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया तथा घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों को काफी सहयोग प्रदान किया।
