Skip to content

संविधान दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज महारो में विभिन्न प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन* 

*संविधान दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज महारो में विभिन्न प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

संत जेवियर्स कॉलेज महारो में कॉलेज की एनएसएस इकाई वन के द्वारा एआईसीयूएफ के साथ संयुक्त रूप से संविधान दिवस मनाया गयाI कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के शपथ के साथ हुई Iइस अवसर पर भाषण, कविता पाठ, चित्रांकन प्रतियोगिता और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीसू जोहार के फादर फिलिप उपस्थित रहे I उन्होने अपने सम्बोधन में भारतीय संविधान को विश्व का सर्वोत्तम संविधान बताया जो अधिकार और गरिमा पूर्ण जीवन के साथ-साथ हमें राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों को भी उल्लेखित करता है I

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार कोठरीवाल ने भी भारतीय संविधान को हमारे संविधान निर्माताओं के दुर्दर्शी सोच का फल बताया जो स्वतंत्रता ,समानता और भाईचारे को बढ़ाकर हमें सभ्य और गरिमामय जीवन की राह दिखाता है I हिंदी विभाग के प्राध्यापक सह विभागाध्यक्ष डॉ महेश कुमार देव ने संविधान की प्रस्तावना पर विस्तार से चर्चा कर इसे संपूर्ण संविधान का दर्शन बताया| जिसके मूल्यों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए I

राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक श्री दुर्गा साह ने कहा कि संपूर्ण संविधान, सर्वोत्तम मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों और अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है, जिन्हें संविधान की प्रस्तावन दिशा प्रदान करती है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ I इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एन.एस.एस के स्वयंसेवक के साथ साथ अन्य विभागों के विद्यार्थी तथा प्राध्यापक भी मौजूद रहे I

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *