*श्रावणी मेला के 15वें दिन 1,15,300 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण*
*बासुकीनाथ(दुमका)*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
राजकीय श्रावणी मेला 2025 के 15वें दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 1,15,300 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण किया। जिसमें सामान्य रुट लाइन से 94,200 ,शीघ्र दर्शनम से 6650 एवं जलार्पण काउंटर से 14450 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
शीघ्र दर्शनम से 19,95,000 रुपये, दान पेटी से 2,16,495 गोलक से 62750 एवं अन्य स्रोत से 11107 रूपये प्राप्त हुए।
