*श्रावणी मेला के दसवें दिन बाबा बासुकीनाथ के पावन दरबार में 69 लाख 785 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण*
*बासुकीनाथ(दुमका)*
*ब्योरो रिपोर्ट*
राजकीय श्रावणी मेला के दसवें दिन बुधवार सावन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को मंदिर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः तीन बजे से लेकर संध्या पांच बजे तक कुल 69 हजार 785 आगंतुक श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलार्पण कर स्पर्श पूजा की। जिसमें से कांवरिया रुट लाईन से 59 हजार 669 श्रद्धालुओं ने,शीघ्रदर्शनम का कूपन लेकर तीन हजार छह सौ सोलह एवम जलार्पण काउंटर के माध्यम से छह हजार पांच सौ श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्पर्श पूजा की।
बुधवार को मंदिर न्यास समिति को शीघ्रदर्शनम कूपन के बिक्री से कुल दस लाख चौरासी हजार आठ सौ रुपए एवं गोलक की गिनती से कुल पचास हजार पांच सौ रुपये व अन्य स्रोत से तेरह हजार तीन सौ पचपन रूपये मिलाकर कुल ग्यारह लाख,अड़तालिस हजार छह सौ पचपन रूपये की आमदनी हुई । चढ़ावे में कुल 160 ग्राम चांदी की भी प्राप्ति हुई ।
