*शिलान्यास पट्ट में जिप उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल का नाम नहीं रहने से नाराज जिप उपाध्यक्ष के समर्थकों ने रोका शिलान्यास कार्यक्रम*
*रामगढ़ में 15वीं वित योजना के तहत करीब 11 लाख की राशि से होना है पेभर ब्लाक का कार्य*
*रामगढ़(दुमका)*
रामगढ़ बाजार में जिला परिषद की जमीन पर निर्मित मार्केट कंपलेक्स ए. ओर बी. के सामने जिला परिषद की खाली जमीन पर 15वीं वित योजना के तहत करीब 11 लाख की राशि से निर्मित होने वाले पेभर ब्लाक कार्य का शनिवार को शिलान्यास होना था। शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारियां संवेदक के द्वारा पूरी कर ली गई थी। शिलान्यास करने के लिए शिलान्यास पट्ट भी लगा दिया गया था।
मगर शिलान्यास पट्ट में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल का नाम नहीं रहने से नाराज़ जिला परिषद उपाध्यक्ष के समर्थकों ने शिलान्यास कार्यक्रम पर ही रोक लगा दिया। बता दें कि उक्त कार्य रामगढ़ प्रखंड के जिला परिषद संख्या 5 के अंतर्गत होना है। शिलापट्ट में जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा एवं संबंधित सदस्य अनिता देवी का नाम अंकित है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शिलापट्ट में उपाध्यक्ष का नाम जुड़ता है या फिर इसी पट्ट में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न होता है। बताते चलें कि इस कार्य की प्राक्कलित राशि 15 लाख है परन्तु निविदा के पश्चात एग्रीमेंट की राशि तकरीबन 11 लाख है|
