*शिकारीपाड़ा प्रखंड के सिमानीजोर और सोनाढाब पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित*
*झामुमो नेता आलोक कुमार सोरेन समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ*
*शिकारीपाड़ा(दुमका)*
*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*
गुरुवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के सिमानीजोर और सोनाढाब पंचायत में झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” के तहत शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह शिकारीपाड़ा विधानसभा के युवा नेता आलोक कुमार सोरेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद बारी-बारी से इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन और कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ आमजनों को मिल सके इस बात पर सभी अतिथियों के द्वारा सुझाव दिया गया। अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय, कर्मचारियों, अधिकारियों तथा झामुमो कार्यकर्ताओँ को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर,झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी,भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सैमुअल मुर्मू,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम,कोषाध्यक्ष कलीम अंसारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता तमिज़ुद्दीन मियां,राजीव लोचन साव,स्थानीय मुखिया रजिन्ता हांसदा,पंचायत समिति सदस्य सुशीला टुडू,राजद के प्रदेश सचिव प्रबीर कुमार वर्मा,मनोज मुर्मू,सुनील बास्की,अनिल सोरेन, बबलू हेंब्रम,चाॅदो बास्की, बदरुद्दीन अंसारी,खलील मियां, नईम अंसारी,मुमताज अंसारी, फरीद अंसारी,मुजाहिद अंसारी, साधु अंसारी एवं रजनीश कुमार के साथ सैकड़ो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
