Skip to content

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी में सड़क दुघर्टना में 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल* 

*शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी में सड़क दुघर्टना में 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल*

 

*थाना प्रभारी हरि प्रसाद साह की तत्परता से दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहा ट्रक जब्त*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर मोहल पहाड़ी में रविवार को शिकारीपाड़ा से दुमका की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक को दुमका की ओर से आ रहे एलपी ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी।

घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| ग्रामीणों की सक्रियता से उसे सरकारी एंबुलेंस द्वारा दुमका भेजा गया। घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी हरि प्रसाद साह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ पहाड़ और रामगढ़ के बीच में सड़क ब्लॉक कर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

पकड़े गए ट्रक को दूसरे ड्राइवर से थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय दिनेश गोराई के रूप में हुई है, जो मोड़ाआम पंचायत में स्वयंसेवक के पद पर कार्यरत है।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *