Skip to content

विश्व आदिवासी दिवस पर संत रीता उच्च विद्यालय में प्रवाह संस्था के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित* 

*विश्व आदिवासी दिवस पर संत रीता उच्च विद्यालय में प्रवाह संस्था के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संत रीता उच्च विद्यालय शिकारीपाड़ा के प्रांगण में प्रवाह संस्था के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा विश्व आदिवासी दिवस पर धो पहाड़ में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवाह संस्था की प्रखंड समन्वयक करण मुर्मू ने बाल अधिकार अंतर्गत जीवन जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार और भागीदारी के अधिकार के बारे में विस्तार के साथ बताया| साथ ही इन अधिकारों के उल्लंघन के अंतर्गत बाल शोषण एवं बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी की परिभाषा एवं मौजूदा समर्थन सेवा कानूनी प्रावधान की जानकारी दी।

सिस्टर नतालिया हेंब्रम ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व एवं शिक्षा के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया| मौके पर कानूपता सोरेन, सुसाना मुर्मू, सानिया मरांडी, स्वीटी मरांडी, कारमेला किस्कू, बैरननिक हांसदा, प्रियंका टुडू सहित प्रवाह संस्था के कार्यकर्ता मार्था हांसदा, बिमल हेंम्ब्रम, सुशीला हेंम्ब्रम और काफी संख्या में छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद थे।

https://emtvlive.in/


Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *