*विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने का आमंत्रण*
*आगामी 12 मई को दिसोम मांझी थान और जाहेर थान दुमका में बोंगा बुरु से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
शुक्रवार को दिसोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू के निर्देशानुसार सुनील मरांडी, ईमेल मरांडी, रविन्द्र सोरेन, होेपना मुर्मू, शिबराम टुडू, आलोक मुर्मू और सुरजू के द्वारा शिकारीपाड़ा प्रखंड के गांवों का दौरा कर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को आगामी धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
क्षेत्र में घूम रहे सुनील मरांडी ने बताया कि शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी गांवों में पहुंचकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से मिलकर उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। जो भी गांव अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं उन सभी गांवों तक पहुंच कर लोगों को उक्त कार्यक्रम के प्रति जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य है।
आपको बता दें दिसोम मांझी थान और जाहेर थान समिति संताल परगना प्रमंडल, दुमका की ओर से एक दिवसीय “धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम” दुमका के आउटडोर स्टेडियम में रखा गया है। यह कार्यक्रम 12 मई को प्रातः 10 बजे दिसोम मांझी थान और जाहेर थान में बोंगा बुरु से प्रारंभ होगा।
धर्म गुरु द्वारा कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 3 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। जिसमें विश्व प्रसिद्ध धर्म गुरु, लेखक सोमाय किस्कू द्वारा संतालों के उद्भव और विकास, धर्म और संस्कृति के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु संताली सिंगर सिंगराय सोरेन, कल्पना हांसदा, डिगिर सोरेन, बनाम राजा नारायण टुडू समेत अन्य कलाकार शामिल होंगे।
