Skip to content

विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* 

*विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो*

 

प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामिल हुए। बीडीओ सह सीओं विजय प्रकाश मरांडी के द्वारा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सह सम्मानित किया गया। शिविर में सत्र न्यायाधीश के द्वारा उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार व कानून से संबंधित भी विस्तृत जानकारी दी गई।

वहीं बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने शिविर आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। शिविर में स्कूली बच्चों के बीच 4 कीट बैग, साईकिल 4, व्हील चेयर 2, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के 4 सवाकृति प्रमाण पत्र, 2 गोद भलाई, 2 अन्नापरेशन, 5 जाब कार्ड, 3 ग्रीन राशनकार्ड, 2 बिरसा सिंचाई कूप के लाभुकों को सवाकृति प्रमाण पत्र, 3 सिंचाई तलाब के लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण किया।

जेएसएलपीएस समूह के कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 10 समूहों को 15 लाख का चेक, सीआईएफ राशि ‍43 ग्राम संगठन को 43 लाख रूपया का चेक सहित कुल 98 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उमेश कुमार साह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवेश कुमार सिंह, एसआई संघम पाठक, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार, अंचल निरीक्षक सुधांशु सुमन, जेएसएलपीएस बीपीएम निरंजन तिवारी, प्रखंड सहायक अभियंता सलीम मरांडी, प्रखंड बीआरसी बीपीओ समीम परवेज़, महिला पर्यवेक्षिका दलखासा खातुन, मनरेगा सहायक कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ सुमन, लोकेश टुडू, शशि सुमन सिंह, प्रंसनजीत नाग, सोनू मरांडी, सहित अंचल और प्रखंड के अलावे ग्रामीण मौजूद थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *