Skip to content

विधानसभा चुनाव 2024 के निमित् 91 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण* 

*विधानसभा चुनाव 2024 के निमित् 91 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण*

 

*जामताड़ा*

 

शुक्रवार 04 सितंबर 2024 को नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह भू संरक्षण पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल के अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त नियुक्त सेक्टर आफिसर का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

 

नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह भू संरक्षण पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल द्वारा बताया गया कि विधानसभा चुनाव 2024 के निमित् 91 सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 08 नाला के 39 सेक्टर ऑफिसर, 09 जामताड़ा विधानसभा के 43 सेक्टर ऑफिसर तथा 14 सारठ के 9 सेक्टर ऑफिसर सम्मिलित हुए।

मास्टर प्रशिक्षक सैयद इमाम ने बताया कि सेक्टर ऑफिसर का प्राथमिक काम अपने क्षेत्र में वूलनेरेबिलिटी की पहचान कर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जोनल अधिकारी को सूचित करना है। ताकि समय पर आवश्यक क़दम उठाया जा सके। वूलनेरेबिलिटी क्षेत्र उस क्षेत्र को कहते हैं जहां किसी मतदाता पर या किसी मतदाता के पैकेट या हेलमेट पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दबाव डालकर एक विशेष प्रत्याशी को वोट करने हेतु दबाव दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों की पहचान करना सेक्टर ऑफिसर की जवाबदेही है आप अपने क्षेत्र में हर बूथ जो निर्धारित किया गया है जाएंगे उसे बूथ में जो न्यूनतम सुविधाएं जो चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गई है, उसे आप देखेंगे और आवश्यक निर्देश बीएलओ को देंगे ताकि उस मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधा उपलब्ध हो सके। यदि न्यूनतम सुविधा नहीं है, तो इसकी रिपोर्ट आप जोनल एवं जिला को करेंगे। ट्रेनिंग में कर्मियों को उनके काम के प्रति प्रशासनिक एवं वैधानिक चीजों को समझाया। उन्हें बताया गया कि काम के प्रति लापरवाही नहीं बरतेगे अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में सैयद मो० इमाम, हरिप्रसाद राम सहित अन्य उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *