Skip to content

विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक बनमाली यादव को दी गई भावभीनी विदाई* 

*विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक बनमाली यादव को दी गई भावभीनी विदाई*

 

*मसलिया(दुमका)*

 

*रिपोर्ट – कुमार विक्रम*

 

राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुसुमघाटा में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनमाली यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख वासुदेव टुडू, बीडीओ मो. हसनैन, अंचलाधिकारी रंजन यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो तथा अन्य बुद्धिजीवियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

कार्यक्रम में निशा सेन एवं उनके समूह द्वारा अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षक बनमाली यादव को माल्यार्पण कर, शॉल, डायरी, कलम एवं दैनिक उपयोग की कई सामग्रियों के साथ सम्मानित किया गया।

 

अवसर पर बीडीओ मो. हसनैन ने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन सेवानिवृत्त होना होता है, जो भावनात्मक रूप से कठिन क्षण होता है। लेकिन शिक्षक का योगदान केवल सेवा अवधि तक सीमित नहीं होता, वे जीवन भर समाज के मार्गदर्शक बने रहते हैं।

अंचलाधिकारी रंजन यादव ने कहा कि श्री यादव का जन्मस्थान और कार्यक्षेत्र एक ही रहा है, जो एक विशेष गौरव का विषय है। प्रमुख वासुदेव टुडू ने उन्हें अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं मृदुभाषी बताया और कहा कि उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा से निवृत्त नहीं होते, वे सदैव समाज को शिक्षित करने में लगे रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन विनीत कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *