*लोकसभा निर्वाचन कार्य के दौरान मृत्यु को प्राप्त बीएलओ बसंती मुर्मू की पुत्री को उपायुक्त ने प्रदान किया 15 लाख का चेक*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान दुमका प्रखंड अंतर्गत कैराबानी पंचायत के बूथ संख्या 50 की बीएलओ बसंती मुर्मू का निर्वाचन कार्य के दौरान निधन हो गया था।
सोमवार 10 फरवरी 2025 को बीएलओ बसंती मुर्मू के मृत्योपरांत उनकी पुत्री सुजाता सोरेन, पिता स्वर्गीय गणेश सोरेन को विभाग द्वारा स्वीकृत अनुग्रह अनुदान राशि कुल 15 लाख का चेक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रदान किया।
