Skip to content

लिट्टीपाड़ा विस क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली* 

*लिट्टीपाड़ा विस क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली*

 

*रैली के दौरान लोगों से की झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट देकर विजयी बनाने की अपील*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार सप्ताहिक हटिया में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट करने की अपील की गई। रैली का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी और झामुमो नेत्री पोलिना मुर्मू ने किया। रैली के माध्यम से झामुमो ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली में वीर शिबू जिन्दाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिन्दाबाद, फिर दूबरा हेमंत सरकार, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद आदि के नारे लगाए गए।

वही रैली में उपस्थित भीड़ को झामुमो महिला नेत्री पोलिना मुर्मू के द्वारा संबोधित किया| जिसमें उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी, किसानों का कर्ज माफी, सावित्री बाई फुले योजना, बालिका संवर्द्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना , सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना सहित अनेको कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट कर विजय बनाने की अपील की।

वही वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिष बास्की के द्वारा हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिष बास्की ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झारखंड का हित नहीं सोचा, बल्कि लोगों को भटका कर वोट लेना चाहती है। उन्होने लोगों से कहा कि वह भाजपा के बातो में ना आए और झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट देकर उन्हें विजयी बनाने में सहयोग करें।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगामी 17 नवंबर को खरौनी चौक स्थित फुटबॉल मैदान में होने वाली कार्यक्रम के बारे लोगों को बताते हुए भारी से भारी संख्या में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जीप सदस्य निशा सबनम हांसदा, प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा, वरिष्ठ कार्यकर्ता दशरथ भगत, अमरनाथ भगत, बैजनाथ राय, बबलू भगत, शिवकुमार पाल, बदरूल शेख, शिला सोरेन, सुमेरी सोरेन सहित हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *