Skip to content

लघु सिंचाई प्रमण्डल, साहेबगंज एवं गंगा पम्प नहर प्रमण्डल अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत* 

*लघु सिंचाई प्रमण्डल, साहेबगंज एवं गंगा पम्प नहर प्रमण्डल अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को लघु सिंचाई प्रमण्डल, साहेबगंज एवं गंगा पम्प नहर प्रमण्डल अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 की योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में बोरियो प्रखंड अन्तर्गत लक्ष्मी नाला में चेक डैम निर्माण, रानीबथान में चेक डैम निर्माण,

बरहेट प्रखंड अंतर्गत सोनाजोरी में महादेव नाला पर चेक डैम निर्माण,

सोनाजोरी में कुद नाला पर चेक डैम निर्माण, रोहड़ा में चेक डैम निर्माण,

तेगरा में चेक डैम निर्माण

मंडरो प्रखंड अंतर्गत चतरा नाला में चेक डैम निर्माण,सोनाजोरी में चेक डैम निर्माण, कैरोगोड़ा में कायरा नाला पर चेक डैम निर्माण,

घटियारी में चेक डैम निर्माण,

महादेव मंदरो पोखर का जीर्णोद्धार

पतना प्रखंड अंतर्गत लखीपुर के साफा टोला झरना नाला पर चेक डैम निर्माण,आमडांड में सरकारी जोला तालाब का जीर्णोद्धार,

रलखनपुर में सुकरीगड़ा नाला पर चेक डैम निर्माण आदि योजनाओं की समीक्षा की गई|

 

उपायुक्त ने कहा कि इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन, सिंचाई क्षमता बढ़ाने और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सहायक अभियंता चेतन कुमार, कनीय अभियंता रामाशंकर सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *