Skip to content

लगातार हो रही बारिश से गोपीकांदर के नामोडीह कमार गांव में गिरा कच्चे मकान का बरामदा,दम्पति पुतुल लोहारिन घायल* 

*लगातार हो रही बारिश से गोपीकांदर के नामोडीह कमार गांव में गिरा कच्चे मकान का बरामदा,दम्पति पुतुल लोहारिन घायल*

 

*पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से लगाई मुआवजा व पक्का मकान देने की गुहार*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान लायी है, वहीं कच्चे मकानों के लिए यह बारिश किसी आफत से कम नहीं है| लगाकर हो रही बारिश से बीते गुरुवार की रात नामोडीह कमार में एक कच्चे मकान का बरामदा गिर गया, जिससे दम्पति पुतुल लोहारिन घायल हो गई|

पुतुल लोहारिन के पति गोविंद मड़ैया ने बताया कि गुरुवार की रात तेज बारिश से मिट्टी की दीवार से बना बरामदा अचानक भर-भरा कर गिर गया| बरामदा में सो रही गोविंद मड़ैया की पत्नी पुतुल के ऊपर बरामदा की टाली गिरने से गोबिंद के पत्नी पुतुल घायल हो गयी। पुतुल लोहारिन को सिर और हाथ पर चोट लगी है| सिर पर दो टांका लगा है और बायां हाथ क्रेक हो गया है।

गोविंद ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ अन्य कमरे में था नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थीं। गोविंद मड़ैया ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा हेतु गुहार लगाई है तथा सरकार से एक पक्के आवास की मांग की हैं।

https://emtvlive.in/

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *