Skip to content

राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण* 

*राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण*

 

*नोनीहाट(दुमका)*

 

जरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट पंचायत भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी आंफ झारखंड के बैनर तले वैदिक ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी रांची की ओर से किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य प्रशिक्षक प्रमोद यादव ने बताया कि किसान भाई जैविक खेती करके अपनी भूमि को लंबे समय तक उपजाऊ बनाकर टिकाऊ खेती कर सकते हैं|

साथ ही साथ कम लागत में अधिक उत्पादन कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। जैविक उत्पाद का प्रयोग अपने भोजन के रूप में करके हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं| इस अवसर पर किसानों को जानकारी दी गई कि जैविक खेती शून्य बजट की खेती है, इससे हम अपने गांव में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से कई प्रकार के खाद कीटनाशक टॉनिक का निर्माण कर अपने खेतों में प्रयोग कर सकते हैं| उन्होंने इस कार्यक्रम में किसानों को नीम अर्क जीवामृत, बिजामृत दसपॉर्न केंचुआ खाद सहित कई प्राकृतिक कीटनाशक और अन्य दवा बनाने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया, और इनसे होने वाले फायदे को बताया।

मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद यादव, फील्ड कोऑर्डिनेटर, फंटूश कुमार चौधरी, राजेश पनियार, हीरालाल चौधरी, दिनेश पंजियारा, संजीव मांझी,किशन चौधरी, हितेश मांझी, लक्ष्मण थानेदार, लक्ष्मण मांझी, कालू चौधरी, निवारण चौधरी, महाप्रसाद चौधरी, प्रहलाद चौधरी, जितेंद्र मांझी, दिलीप मांझी, पप्पू मांझी समेत 200 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *