Skip to content

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पोप को श्रद्धांजलि; ट्रंप-जेलेंस्की समेत कई और राष्ट्राध्यक्ष भी आएंगे* 

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पोप को श्रद्धांजलि; ट्रंप-जेलेंस्की समेत कई और राष्ट्राध्यक्ष भी आएंगे*

 

*नई दिल्ली*

 

*ज्योति भास्कर की रिपोर्ट*

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य-अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं। मुर्मू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी पहुंची हैं। साथ ही मत्स्य-पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, और गोवा विधान सभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी पहुंचे हैं। भारत ने पोप के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुर्मू वेटिकन सिटी की दो दिनी यात्रा पर हैं।

 

ज्ञात हो कि पोप फ्रांसिस का बीते सोमवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान के मुताबिक, पोप फ्रांसिस को दुनिया में करुणा और विनम्रता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। भारत ने घोषणा की थी कि पोप के सम्मान में देश की सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। इसी क्रम में भारत में आज भी राजकीय शोक रहेगा।

 

*राहुल गांधी ने जताया शोक*

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताने के लिए नई दिल्ली के एपोस्टोलिक नंसियेचर का दौरा किया। उन्होंने भारत-नेपाल के एपोस्टोलिक नुंसियो आर्कबिशप डॉ. लियोपोल्डो से भी शिष्टाचार भेंट की।

 

*ट्रंप, जेलेंस्की समेत कई राष्ट्राध्यक्ष भी पहुचें*

 

आज शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी वेटिकन पहुंच गए हैं। अवेटिकन ने कहा, 130 प्रतिनिधिमंडलों की पुष्टि की गई है, जिनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 शासक शामिल हैं। इनमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, प्रिंस विलियम, स्पेन के राजा फेलिप और रानी लेटिजिया, हंगरी के राष्ट्रपति विक्टर ओर्बन, र्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली व ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भी शामिल होंगे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *