Skip to content

राशन कार्ड लाभुकों का ई केवाईसी कराने हेतु साप्ताहिक हटिया दुर्गापुर में चला जागरूकता अभियान* 

*राशन कार्ड लाभुकों का ई केवाईसी कराने हेतु साप्ताहिक हटिया दुर्गापुर में चला जागरूकता अभियान*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो*

 

सप्ताहिक हटिया दुर्गापुर में शनिवार को राशन कार्ड लाभुकों का ई केवाईसी कराने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। ई केवाईसी कराने को लेकर प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर की ओर से प्रचार प्रसार किया गया। ताकि सभी लाभुकों का समय पर ई केवाईसी का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 31 मार्च 2025 तक ई केवाईसी का कार्य पूरा किया जाना था लेकिन फिर से यह समय अवधि को 30 अप्रैल 2025 तक हर हाल में पूरा करवाना है।

निर्धारित समय अवधि के बाद अगर किसी लाभुक का ई केवाईसी नहीं हो सका तो उसका नाम राशन कार्ड से हट जाएगा। ऐसी स्थिति में इसकी जवाबदेही खुद लाभुक की होंगी। इसके लिए सरकार की ओर से अभियान चला कर प्रचार प्रसार कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रखंड कर्मी लोकेश हेंब्रम एवं बारिश मरांडी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से संताली एवं हिंदी भाषा में जागरूकता अभियान चलाया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *