*रामगढ़ प्रखंड के महुबना एवं कोआम पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
रामगढ़ प्रखंड के महुबना एवं कोआम पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना- आपकी सरकार,आपके द्वार अभियान के तहत प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया। दोनों ही शिविरों में ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति के बावजूद ग्रामीणों द्वारा दिए जाने वाले आवेदन पत्रों की संख्या काफी कम रही। महुबना पंचायत भवन में आयोजित शिविर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पंचायत सचिव की कार्य प्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
हालांकि नारेबाजी करने वाले लोग थोड़ी देर बाद शिविर से चले गए। महुबना पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल मिलाकर 139 आवेदन पत्र विभिन्न विभागों के स्टॉल में जमा किए गए। जिनमें आबुआ आवास योजना के लिए 81, विद्युत विभाग से संबंधित 09, राशन कार्ड से संबंधित 02, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 27, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 19 आवेदन पत्र शामिल हैं। वहीं कोआम पंचायत भवन में आयोजित प्रशासनिक शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल मिलाकर 185 आवेदन पत्र जमा कराए गए।
जिसमें आबुआ आवास योजना के लिए 60, आय प्रमाण पत्र के लिए 01, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 02, जाति प्रमाण पत्र के लिए 02, विद्युत विभाग से संबंधित 01, राशन कार्ड से संबंधित 12, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 33,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 02 तथा अन्य विभागों से संबंधित 72 आवेदन पत्र शामिल हैं।
