Skip to content

रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर में सड़क किनारे पलटा गिट्टी लदा हाईवा,कोई हताहत नहीं* 

*रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर में सड़क किनारे पलटा गिट्टी लदा हाईवा,कोई हताहत नहीं*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप बुधवार की शाम एक गिट्टी लदे हाईवा एवं एक खाली हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें गिट्टी लदा हाईवा पलट गया। गिट्टी लदे हाईवा में कुछ देर के लिए उपचालक बुरी तरह फंस गया जिसे किसी प्रकार बाहर निकाला गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची एवं दोनों हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ की ओर से खाली हाईवा दुमका की ओर जा रहा था। वहीं दुमका की ओर से एक गिट्टी लदा हाईवा रामगढ़ की ओर आ रहा था। मोड़ के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें गिट्टी लदा हाईवा पलट गया। रामगढ़ थाना पुलिस ने खाली हाईवा को मयुर नाथ के पास लाइन होटल में लगवा कर रखा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *