*रामगढ़ थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र चुंडा मरांडी ने आपसी विवाद में कर दी अपनी बुढ़ी मां की पीटकर हत्या*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलपाथर गांव में चुंडा मरांडी नाम के युवक द्वारा अपनी बुढ़ी मां की पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि ढोलपाथर गांव के चुंडा मरांडी उम्र करीब 27 बर्ष पिता स्वर्गीय जमीन मरांडी द्वारा अपनी मां छम्मी सोरेन उम्र करीब 63 बर्ष की आपसी विवाद में मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मृत छम्मी सोरेन के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी चुंडा मरांडी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
