Skip to content

रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोगिया गांव की महिला ने तीन युवकों के विरुद्ध दर्ज कराया बलात्कार के प्रयास का मामला* 

*रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोगिया गांव की महिला ने तीन युवकों के विरुद्ध दर्ज कराया बलात्कार के प्रयास का मामला*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोगिया गांव की एक महिला ने रामगढ़ थाना में तीन युवकों के विरुद्ध बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति रामगढ़-दुमका रोड में पेट्रोल पंप के समीप चाय पान की छोटी सी दुकान चलाता है। वह 5 फरवरी की शाम दुकान में दूध पहुंचाने के लिए जा रही थी। इसी बीच सुनसान देखकर राजकुमार मंडल, मुन्ना कुमार मंडल दोनों निवासी जोगिया तथा विवेक कुमार मंडल ने उसे घेर लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार का प्रयास करने लगे। उन लोगों के चंगुल से किसी तरह भाग कर वह अपने दुकान पर पहुंची तथा अपने पति एवं सास को घटना की जानकारी देने लगी।

इसी बीच में तीनों युवक उसका पीछा करते हुए दुकान तक पहुंच गए तथा उसके साथ फिर से छेड़खानी करने लगे। जब उसकी सास तथा पति ने इसका विरोध किया तो उन तीनों ने पति तथा सास को पीटना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने अपने दो अन्य साथियों राहुल कुमार एवं आयुष कुमार को भी बुला लिया तथा दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देने लगे। इस क्रम में उन लोगों ने दुकान में रखे 3500 रुपये भी छीन लिए। पीड़िता के अनुसार राजकुमार मंडल ने पूर्व में भी उसके साथ उसके घर घुसकर बलात्कार का प्रयास किया था।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने कांड संख्या 17/25 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115, 74, 75(2), 324(2), 303(2) के तहत प्राथमिक की दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। एएसआई अशोक कुमार चौरसिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *