Skip to content

रामगढ़ के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण* 

*रामगढ़ के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण*

 

*सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी – कमलेंद्र कुमार सिन्हा*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

रामगढ़ के नए बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने आज बुधवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीडीओ अभय कुमार ने बुधवार की शाम कमलेंद्र कुमार सिन्हा को पदभार सौंपा। नए प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। बता दे कि 11 अक्टूबर 2023 को बीडियो कमलेंद्र कुमार सिन्हा का तबादला रामगढ़ प्रखंड से गिरीडीह जिले के जमुआ प्रखंड में हुआ था।

एक बर्ष के अंदर दुबारा कमलेंद्र कुमार सिन्हा को झारखंड सरकार के द्वारा रामगढ़ का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। निवर्तमान बीडीओ अभय कुमार का पदस्थापना लातेहार जिले के गारु प्रखंड में किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान प्रखंड कर्मियों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *