Skip to content

रानीश्वर प्रखंड में काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया भाई बहन के अटूट विश्वास व प्रेम का पर्व भाई फोटा* 

*रानीश्वर प्रखंड में काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया भाई बहन के अटूट विश्वास व प्रेम का पर्व भाई फोटा*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

प्रखंड क्षेत्र में रविवार को काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ भाई बहन के अटूट विश्वास व प्रेम का पर्व भाई फोटा मनाया गया। मौके पर भाई एर कपाले दिलाम फ़ोटा ,जमेर दुआरे पड़ल कांटा मंत्रोच्चारन के साथ बहन ने भाई के ललाट पर चंदन का टीका लगा कर भाई की दीर्घायु होने की कामना की हैं।

वही भाई ने भी भाई यम देय जमुना के फोटा ,आमि दी आमार बोन के मंत्रोचारण के साथ बहन के ललाट पर चंदन का टीका लगाकर व उपहार देकर बहन के दीर्घायु होने की कामना की| बताते चलें कि भाई फोटा पर्व के अवसर पर भाई-बहन एक दूसरे को वस्त्र व अन्य सामान उपहार में देकर एक दूसरे की लम्बी उम्र की कामना करते हैं। इस अवसर पर मिठाई दुकान में खरीदारो की भीड़ उमड़ी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *