*रानीश्वर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बोलेरो! चालक घायल व बालक घायल*
*रानीश्वर(दुमका)*
रानीश्वर थाना क्षेत्र के आमजोड़ा – सिउड़ी मुख्य पथ पर मयूराक्षी नदी के हाई लेबल पुल के पास घुमावदार पथ पर नियंत्रण खोकर बुधवार के देर रात एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया| दुर्घटना में वाहन चालक एवं एक बालक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर मोड़ के शंभु नाथ दत्त ने बुधवार के देर रात अपने पुत्र को लाने के लिए बोलेरो वाहन को सिउड़ी स्टेशन भेजा था| सिउड़ी जाने के क्रम में बोलेरो दुर्घटना का शिकार हो गया।
