*रानीश्वर के सर्वांगीण विकास एवं क्षेत्र को रेल सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर रानीश्वर प्रखंड विकास समिति की बैठक आहूत*
*रानीश्वर(दुमका)*
शनिवार के अपराह्न में महिषबाथान हटिया परिसर में रानीश्वर प्रखंड विकास समिति की बैठक आहूत की गई। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र को रेल सेवा के साथ जोड़ने की मांग को लेकर रानीश्वर प्रखंड विकास समिति का गठन किया जा रहा हैं| समिति में झामुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया हैं। मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कांलेज के सेवानिवृत प्रचार्य डॉ अब्दुल रईस खान ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ खान ने प्रखंड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं रेल सेवा की मांग को लेकर गैर राजनीतिक संगठन बनाने की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा जामताड़ा जिला के प्रभारी एवं जिला परिषद के सदस्य बिमान सिंह, भाजपा आसनबनी मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुमन घोष, कार्तिक घोष, पारा शिक्षक गणेश दलुई, झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष रफीक खान, जवाहरलाल, पारा शिक्षक नेता मोहम्मद अली ने बैठक में भाग लिया।
विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां गैर राजनीतिक संगठन रानीश्वर प्रखंड विकास समिति के गठन एवं लगातार प्रचार प्रसार कर बैठक के आयोजन से यहां भाजपा एवं झामुमो की नींद उड़ गयी हैं, कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा।
