Skip to content

राज्य में कई सरकार आयी और चली गई,महिलाओं के बारे में सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने सोचा – दीपिका पांडेय सिंह* 

*राज्य में कई सरकार आयी और चली गई,महिलाओं के बारे में सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने सोचा – दीपिका पांडेय सिंह*

 

*कहा -षड्यंत्र कर मुख्यमंत्री को पांच महीने जेल में रखा गया, इसका खामियाजा 50 साल तक विपक्ष को भुगतना पड़ेगा*

 

*महागामा (गोड्डा)*

 

*ठाकुर गंगटी संवाददाता*

 

 

महागामा के ऊर्जानगर राजेंद्र स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे लिए विशेष है| मुख्यमंत्री जी ने जो गौरव महागामा को दिया है उसके लिए मैं दिल से उनका आभार व्यक्त करती हूं। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पिछले पांच साल में आमजनों को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी गई|

इसका यह नतीजा है कि आज हमारी बहनें, युवा, मजदूर व किसान उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उमड़ पड़े हैं| कृषि मंत्री ने कहा कि कई सरकार आयी और चली गई, लेकिन महिलाओं के बारे में सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने सोचा| बच्चियों को सावित्रीबाई फुले योजना से जोड़ने का काम किया, गांव ग्रीन कार्ड महिलाओं के नाम से जारी करने का काम किया, आज जब खटाखट महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना का पैसा आने लगा तो लोगों को खटक रहा है| अभी इस खटक से विपक्ष उबरा भी नहीं था कि तब तक मुख्यमंत्री ने बिजली बिल माफी योजना चलाकर आम जनता को बड़ा तोहफा दे दिया|

झारखंड की जनता यह सालों याद रखेगी| उन्होंने कहा कि षड्यंत्र कर मुख्यमंत्री जी को पांच महीने जेल में रखा गया, इसका खामियाजा 50 साल तक विपक्ष को भुगतना पड़ेगा| किसी हालत में विपक्ष की सरकार झारखंड में नहीं बनेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं अनुबंध कमियों, पोषण सखी, जल सईया आदि को सम्मान दिया है| इसलिए मुख्यमंत्री को फिर से जीताना है| मौके पर उपस्थित लोगों से दोनों हाथ उठाकर मुख्यमंत्री को जोहार बोलकर सहमति प्रदान की।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *