*राजकीय मध्य विद्यालय रानीग्राम परिसर में शिविर लगाकर 19 विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण*
*रानीश्वर(दुमका)*
*गौतम चटर्जी की रिपोर्ट*
राजकीय मध्य विद्यालय रानीग्राम परिसर में शुक्रवार को शिविर लगाकर 19 विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच 120 साइकिल का वितरण किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीआरसी समन्वयक एस्थर मुर्मू की उपस्थिति में छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कुमीरदहा, बोराडांगाल, आसनबनी, रघुनाथपुर, रानीश्वर, महुलबना आदि विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।
मौके पर एस्थर मुर्मू ने कहा कि छात्र छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने जाने में सुविधा होगी, जिससे वे विधालय से जुड़े रहेंगे एवं मन लगाकर पढ़ाई करेंगे| उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि सभी बच्चों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए जिससे वे अपने गांव,शहर व राज्य का नाम रौशन कर सकें| अवसर पर बीपीओ मोहन ठाकुर, बीआरपी, अबधेष कुमार, रानीग्राम मद्ध विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक अधीर कुमार बाउरी आदि उपस्थित रहे।
